घुटने का दर्द ठीक करने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 15:22

घुटनों का दर्द कम करने वाले फूड | Foods To Reduce Knee Pain :-

हल्दी और अदरक (Turmeric and Ginger)

हल्दी और अदरक को उनके एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. इन्हें सालों से दर्द में राहत के लिए औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता रहा है. अगर घुटनों में सूजन है तो अदरक और हल्दी खाने पर आपको दर्द से राहत मिलेगी. आप हल्दी वाला दूध, खाने में अदरक और हल्दी डालकर या अदरक की बिना दूध वाली चाय बनाकर भी पी सकते हैं.

दूध (Milk)

दूध या दूध से बने पदार्थों में कैल्शियम और विटामिन डी की भी अच्छी मात्रा होती है जो हड्डियों को मजबूती देती है. आप लो फैट दूध, चीज और दही खा सकते हैं.

मेवे (Nuts)

विटामिन और प्रोटीन से भरपूर मेवे शरीर को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं जो अंदर से मजबूती देने के साथ ही हमें स्वस्थ रखता है. घुटनों में या पैरों में कहीं भी आपको दर्द की शिकायत नहीं होगी.

पत्तेदार सब्जियां (Leafy Vegetables)

ब्रोकोली, केल, पत्ता गोभी, ऐसी पत्तेदार सब्जियां हैं जिन्हें खाने पर आपके शरीर में सूजन पैदा करने वाले एंजाइम्स कम होने लगते हैं. घुटनों में सूजन और संक्रमण को ये सब्जियां कम करती हैं.

फल (Fruits)

संतरा, नींबू, स्ट्रॉबेरी, चेरी आदि ऐसे फल हैं जिनमें लाइकोपीन और विटामिन सी जैसे तत्व पाए जाते हैं जो घुटनों की सूजन को कम करते हैं. आप इन्हें अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info